फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर, शुगर पीड़ित मिले 1156

विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काशीराम में मरीजों को दवा देते ​कर्मी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के रविवार को 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें सबसे ज्यादा चेहरे और शरीर पर दाने, खांसी, सिरदर्द, बुखार, ब्लड प्रेशर और शुगर से पीड़ित लोग पहुंचे। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने परामर्श के साथ ही दवा दी और फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही छह मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 1269 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें 129 मरीज बुखार के, 83 मरीज बीपी के तो 115 मरीज शुगर के निकले। संभावित मलेरिया के 54 मरीज मिले। जिन्हें ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया।



नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा चेहरे पर दाने, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इसके साथ ही छोटे बच्चों में बुखार और उल्टी दस्त की समस्या थी। उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। शिविर में आई तबस्सुम, आयरा, विद्यावत आदि ने बताया कि चेहरे व शरीर पर कई जगह दाने निकल आए है। शिविर में दिखाने आए थे।
विज्ञापन

चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 109 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 109 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 46 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रहीं।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1269 मरीजों का इलाज हुआ है। छह मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

0000000000000



एक सप्ताह से बुखार आ रहा है, दवा खाती हूं तो आराम रहता है, लेकिन फिर बढ़ जाता है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने पांच दिन की दवा दी है और फिर दिखाने को कहा है।

-प्रेमलता, मोतीनगर


000000000000

बुखार और सर्दी जुकाम है। जो सही नहीं हो रहा है। शिविर में दिखाया है तो चिकित्सक ने दवा दी है। इसके साथ ही गुनगुना पानी पीने को कहा है। तीन दिन बाद फिर दिखाने को बुलाया है।
विज्ञापन




-मोहम्मद ताल्हा, धौरहरा


00000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें