फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवती के अपहरण के मामले में महिला सहित छह हिरासत में

Sun, 17 Dec 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के मोतीपाकड़ गांव से शुक्रवार को अपहृत की गई युवती का पुलिस दूसरे दिन भी पता नहीं लगा सकी। इस सिलसिले में आरोपी एक महिला सहित छह लोगों को पुलिस थाने ले आई है। पुलिस सीडीआर से युवक और युवती का पता लगाएगी।
विज्ञापन

रामकोला थाने के एसएचओ राजू सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित छह लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही युवती तथा युवक के मोबाइल नंबर के जरिए पता किया जा रहा है। पुलिस युवक के रिश्तेदारों के अलावा दोस्तों से भी पता कर रही है। जल्द ही युवती को पुलिस खोज निकालेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें