पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से बृहस्पतिवार को बांसी मेले में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सचल खाद्य प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों की जांच की, जिसमें छह नमूने एकत्र मिले। उसके बारे में खाद्य कारोबारी और मौजूद लोगों को जागरूक किया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की अगुवाई में बांसी मेला में अलग-अलग दुकानों से एकत्र 27 नमूनों की जांच की गई।
इसमें बर्फी, लाल मोहन, काली मिर्च और हल्दी पाउडर के छह नमूने अशुद्ध मिले। लड्डू में अधिक रंग मिला था, जबकि लाल मोहन के नमूने में अधिक स्टाॅर्च पाया गया।
इसके बारे में वहां मौजूद लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान ओम कारनाथ पांडेय, पवन कुमार गोंड आदि मौजूद रहे। संवाद