बनकटा बाजार। जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज नारायनपुर कोठी में आयोजित सात दिवसीय एनसीसीए क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को सिवान और देवरिया के बीच मैच खेला गया। इसमें सिवान ने देवरिया को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर सिवान की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी देवरिया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवान की टीम ने मात्र चार ओवर खेलकर 72 रन बनाते हुए आठ विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस प्रतियोगिता में इंतियाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि हरकेश सिंह ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इस दौरान हरिकेश कुमार, आजाद हस्मी, लक्ष्मण कुमार, राहुल कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे।