फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीविष्णु महायज्ञ शुरू

Thu, 13 Jun 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। स्थानीय बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार को श्री विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

समाजसेवी रमेशचंद्र तिवारी की अगुवाई में मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा धनहा, कनौरा होते हुए तीनमुहानी घाट पहुंची, वहां आचार्य पंडित अशोक मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद यह कलया यात्रा विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिविधान ने कलश की पूजन यज्ञ मंडप में स्थापित कराया। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान दिन में दो बजे से पांच बजे तक पंडित बिरेंद्र तिवारी राम कथा सुनाएंगे। रात में रामलीला का मंचन होगा।
इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा बलिरामदास, प्रधान यज्ञाचार्य अशोक मिश्र, मुख्य यजमान ग्राम प्रधान गायत्री देवी, शम्भू बरनवाल, अमृता देवी, राकेश तिवारी, संध्या देवी, बशिष्ठ चौबे, बिंदु देवी, हृदयानंद सिंह, किरण देवी, भगवान कुशवाहा, गीता देवी, राघवेंद्र उपाध्याय, निक्की देवी, हिमांशु श्रीवास्तव, राधेश्याम जायसवाल, लालबाबु तिवारी, धीरज तिवारी, किन्नर रुबी, मनीष तिवारी, राकेश साहनी, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, डाॅ. शुभम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें