फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिवान-गोरखपुर डेमू 8 जून तक रहेगी निरस्त

Sun, 24 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दिन में गोरखपुर जाने वाली एकमात्र सिवान-गोरखपुर पैसेंजर डेमू ट्रेन 8 जून तक निरस्त रहेगी। रेलवे की ओर से उनौला और पिपराइच स्टेशनों के बीच कराए जा रहे कमिशनिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, परिचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उनौला और पिपराइच स्टेशनों के बीच कमिशनिंग कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य पांच जून तक चलेगा। जबकि आठ जून को सीआरएस से अनुमति मिलने के बाद रेल यातायात बहाल किया जाएगा। इसके चलते नरकटियागंज रूट की दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसका असर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर भी पड़ा है। इस रूट पर दिन में सिवान से गोरखपुर तक चलने वाली 75105 सिवान-गोरखपुर पैसेंजर डेमू ट्रेन को 8 जून तक निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, इसकी दूसरी रैक 75106 गोरखपुर-सिवान डेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन जारी रहेगा।
क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, लव जायसवाल, राहुल सोनी और दुर्गेश मद्धेशिया ने बताया कि इस रेलमार्ग पर दिन में गोरखपुर जाने के लिए यही एकमात्र ट्रेन थी। इससे यात्री मात्र 25 रुपये में गोरखपुर पहुंच जाते थे। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को परिवहन निगम की बसों का सहारा लेना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें