फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा में महिला के आभूषण चोरी में जेठानी-देवरानी गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में आभूषण चुराने वाली दो महिला गिरफ्तार।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने आभूषण चोरी का 24 घंटे में खुलासा करते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की जेठानी-देवरानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने के झुमके, चांदी की पायल और नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन


तमकुहीराज क्षेत्र के गाजीपुर की उषा देवी पत्नी अरविंद कुशवाहा शुक्रवार को सेवरही कस्बे में अपने रिश्तेदार के यहां आई थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान तीन माह के बच्चे को गोद में लिए दो महिलाएं भी ई-रिक्शा में सवार हो गईं। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने बातचीत में उलझाकर उषा देवी के सोने के झुमके और चांदी की पायल चोरी कर ली तथा रास्ते में उतरकर फरार हो गईं।

गांव पहुंचने पर महिला को आभूषण चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने सेवरही थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्चे के साथ दो संदिग्ध महिलाएं बनरहा मोड़ से सरगटिया जाने वाले मार्ग पर दिखी हैं। चौकी प्रभारी सेवरही अनिल कुमार शर्मा, एसआई मिथलेश प्रजापति एवं महिला पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन




पूछताछ में दोनों महिलाओं ने ई-रिक्शा में सवार महिला के आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा 220 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शोभा देवी (37) पत्नी राजेश मांझी निवासी बक्सरा, थाना सरैया, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) तथा मचिया देवी (38) पत्नी सुजीत मांझी निवासी मारवन, थाना करजा, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है।



दोनों रिश्ते में जेठानी-देवरानी बताई जा रही हैं। गिरफ्तारी के समय मचिया देवी की गोद में तीन माह का बच्चा भी था। पुलिस के अनुसार, शोभा देवी का नाम पहले भी चोरी की एक घटना में सामने आ चुका है। अक्टूबर 2025 में छठ पूजा के दौरान गोपालगंज से अपने मायके आई एक महिला के आभूषण चोरी करने के आरोप में सेवरही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसएचओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें