फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ननद की डोली से पहले उठी भाभी की अर्थी

Wed, 11 Mar 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। खड्डा क्षेत्र के मठिया गांव में सोमवार की रात हृदयविदारक घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। ननद की शादी के दौरान प्रसव पीड़ा से पीड़ित भाभी नीतू को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और मंगल गीतों के बीच चीख पुकार मच गई। भाभी की मौत के बाद ननद की विदाई नहीं हुई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

मठिया गांव निवासी गोबरी यादव की बेटी रूचि की शादी सोमवार की रात जटहा थाना क्षेत्र के बबुइआ गांव से आई थी।शादी की तैयारियों में रूचि की भाभी नीतू कई महीनों से जुटी थीं ताकि ननद के विवाह में कोई कमी न रह जाए। सोमवार की रात घर में विवाह की रस्में चल रही थीं और मंगल गीत गूंज रहे थे। इसी दौरान नीतू को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उनके पति दीनदयाल उन्हें परिजनों के साथ कोटवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। वहां चिकित्सकों ने बताया कि नीतू ने एक बच्ची को जन्म दिया है। कुछ देर बाद नीतू और नवजात की मौत हो गई।
उधर घर पर बहन की शादी की रस्में जारी थीं। पत्नी की मौत की खबर मिलने के बावजूद दीनदयाल ने हिम्मत रखते हुए यह जानकारी तब तक किसी को नहीं दी, जब तक बहन की शादी की सभी रस्में पूरी नहीं हो गईं। विवाह संपन्न होने के बाद जब उन्होंने फोन पर घर वालों को पत्नी की मौत की सूचना दी तो घर में खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। सभी लोग निजी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। भाभी की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन रूचि अचेत होकर गिर पड़ी। मंगल गीतों की जगह घर में करुण क्रंदन गूंजने लगा। पिता गोबरी यादव भी अपने भाग्य को कोसते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि पहले पत्नी असमय चल बसी और अब बहू भी इस दुनिया से चली गई। हालात ऐसे हो गए कि जिस घर से ननद की डोली उठनी थी, उसी घर से भाभी की अर्थी उठ गई। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें