जनसभा और अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिनभर चली तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/खड्डा। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खड्डा तहसील में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जोरशोर से तैयारी चलती रही। सभास्थल पर पहुंचकर डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल ने सुरक्षा से लेकर हर बिंदुओं पर मंथन किया। अधिकारियों के गाड़ियों की आवाजाही के बीच दिनभर साफ-सफाई चलती रही। सड़कों को चमकाने से लेकर मंच तक को सजाने का काम चलता रहा। नगर की साफ-सफाई और चाक चौबंद व्यवस्था देखकर लोगों के मुंह से बरबस यही निकल रहा था कि महराज जी आप बार-बार आया कीजिए।
सीएम योगी आदित्यनाथ श्री गांधी इंटर कॉलेज मेें जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि नए तहसील भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। सीएम के कार्यक्रम के लेकर मंगलवार को दिनभर अधिकारी मौके पर जुटे रहे। कार्यक्रम की सफलता में कोई कसर न रह जाए, इसकी तैयारी चलती रही। सड़कों की पैचिंग से लेकर सफेद पट्टी बनाने का काम हुआ। हेलीपैड, मंच, सेफ हाउस सहित अन्य जगहों पर गमले, फूल, सजावट के सामान लगाए गए। भाजपा की तरफ से पूरे नगर को सजाया गया। इससे पूरे खड्डा की सूरत बदल गई थी।
...
नगर में तीन दिनों से तैयारी चल रही है, जिन सड़कों के किनारे कूड़ा नजर आता था, वह सड़कें साफ-सुथरी नजर आ रही हैं। स्ट्रीट लाइट को ठीक किया जा रहा है। अन्य काम भी हो रहे हैैं।
लाल साहब, व्यवसायी, खड्डा
...
मुख्यमंत्री के आने का असर देखिए। सभी अधिकारी नजर आ रहे हैं। इसी बहाने व्यवस्था भी दुरुस्त हो जा रही है। मुख्यमंत्री को बार-बार आना चाहिए, जिससे अधिकारी सक्रिय रहें।
नर्वदा पाठक, किसान, खड्डा