कुशीनगर जिले में रविवार शाम करीब छह बजे नगर पंचायत के तमकुहीराज के वार्ड नंबर 11 निवासी एक विवाहिता (40) तीन बच्चों के साथ थाने पहुंची। उसने पति के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। अब उसे और चार बच्चों को अपनाने से इन्कार कर रहा है।
महिला ने बताया करीब 20 वर्ष पहले उनकी शादी नगर पंचायत के तमकुही वार्ड न 11 निवासी अशोक उर्फ़ ओझा के साथ हुई है। उनसे आनंद (17), सरवन (15), चंदन (13) और प्रज्ञा (छह) समेत चार बच्चे हैं।अभी पति बिहार के गोपालगंज में रह कर फेरी लगाते हैं।
इसी दौरान एक युवती के संपर्क में आ कर उन्होंने उससे शादी कर ली। पत्नी के रुप में साथ रखने लगा। अब पति मुझे और मेरे बच्चों को घर से निकाल रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट भी करते हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया मामले की जांच की जा रही है।