पिपरा कनक। क्षेत्र के गांव गगलवा चैनपट्टी से गिरफ्तार कर जेल भेज गये पाकिस्तानी नागरिक के परिवार के अन्य सदस्यों का नाम वर्ष 2003 के मतदाता सूची में होने के कारण उनका एसईआर फार्म बीएलओ द्वारा भरा जा रहा है।क्योंकि उसके परिवार के सदस्य का कहना है कि वह आजादी से पूर्व से यहां निवास करते आ रहे हैं।
12 जून 2025 को खुफिया विभाग के सूचना पर पाकिस्तानी नागरिक सेराजुलहक को गिरफ्तार कर पटहेरवा पुलिस ने जेल भेजा था। पुलिस का कहना था कि यह लंबे समय से गगलवा चैनपट्टी गांव में छिप कर रहता था। वर्तमान में उसकी पत्नी सोगरा खातून, पुत्र सबिरुलहक, नसीबुलहक, बहुएं अफरोज खातून व कनीज फतामा का नाम 2003 के मतदाता सूची में शामिल है।
सेराजुलहक का नाम 2003 सूची में नही हैं। बीएलओ सुगंति देवी का कहना है कि पाकिस्तानी नागरिक सिराजुलहक के परिवार के पांच सदस्यों का एसईआर फार्म उन्हें प्राप्त हो चुका है। नियमानुसार उनका एसआईआर किया जा रहा है।इस सबंध में उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि बीएलओ अपना काम कर रही हैं। बाद में परिवार को नोटिस देकर इस प्रकरण की जांच कर अंतिम निर्णय लिया जायेगा।