संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित श्री शिव महिमा कथा में पहुंचे पूर्ण गुरु करौली शंकर महादेव ने शिव महिमा कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कथा ज्ञानियों के लिए है। ज्ञानी ही कथा सुनते हैं, स्वयं को समझिए नासमझी से किए कार्य ही पाप हैं व समझदारी से किए गए कार्य पुण्य है। हमारे द्वारा किया गया गलत पूजा-पाठ ही इसका मुख्य कारण है। सुखी रहना है तो महागुरु से जुड़े रहें। कथा में शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्र, सहित मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र, नेपाल, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा तेलंगाना सहित गोरखपुर बस्ती मंडल के शंकर सेना के पदाधिकारी व भक्त उपस्थित रहे।