फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिंदुरिया बुजुर्ग निवासी युवक की सऊदी में मौत

Tue, 21 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उजारनाथ। पटहेरवा के सिंदुरिया निवासी एक युवक की सोमवार की सुबह सऊदी में मौत हो गई। वह 15 माह पहले सऊदी में काम करने गया था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया।
विज्ञापन

सिंदुरिया के आबिद अंसारी (45) सऊदी अरबिया के जीजान में रहकर एक कंपनी के मिक्सर प्लांट में काम करते थे। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा आरिफ अंसारी नीट की तैयारी कर रहा है, तो दूसरा बेटा आशिम अंसारी दसवीं का छात्र है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे उनके साथ काम करने वाले साथी उन्हें बुलाने के लिए गए तो, वो सोए रह गए थे। साथ युवक ने उन्हें जगाया, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। साथ रहने वाले युवक ने मृतक के भाई मंजूर अंसारी को फोन कर उनकी मौत की खबर दी। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी जमीला खातून दहाड़े मार कर रोने लगी। परिजन उनके शव को स्वदेश मंगाने की व्यवस्था में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें