फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहीं सुधरी क्रय केंद्र की व्यवस्था, नाराज किसानों ने फिर किया हंगामा

Tue, 21 Nov 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- समय से तौल नहीं होने का किसानों ने लगाया आरोप
विज्ञापन



मंसाछापर। ढाढ़ा चीनी मिल के जिम्मेदारों की लापरवाही से क्षेत्र के गन्ना किसानों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समय पर गन्ना तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को एक बार फिर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस किसानों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मौके पर गन्ना ढुलाई के लिए ट्रक मंगवाया गया। उसके बाद तौल शुरू हुआ। किसानों का कहना है कि गन्ना ढुलाई करने के लिए पर्याप्त गाड़ियां नहीं होने के कारण समय से तौल शुरू नहीं हो पा रहा है।

ढाढ़ा चीनी मिल का क्रय केंद्र विशुनपुरा बुजुर्ग के ढांगरटोली में है। इसे विशुनपुरा-ए के नाम से जाना जाता है। रविवार को चार दिन से तौल शुरू नहीं होने के बाद किसानों से हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस और चीनी मिल के एरिया मैनेजर संजय सिंह पहुंचे थे। दोपहर बाद एक ट्रक मंगवाया गया और तौल शुरू कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह भी गन्ना ढोने वाला ट्रक नहीं था। जिसके बाद नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने किसानों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। उन्होंने चीनी मिल के अधिकारियों से बात कर ट्रक मंगवा कर तौल शुरू कराया।
माैके पर मौजूद पप्पू राय, जोगिंदर चौहान, पिंटू राय, मुरारी यादव, राजू यादव आदि किसानों ने कहा कि रविवार को केवल एक ट्रक पर गन्ना लोड किया गया था। इस समय 45 ट्रैक्टर-ट्राली लदा गन्ना यार्ड में खड़े हैं। उसके हिसाब से गन्ना ढोने वाले ट्रक नहीं है। गन्ने की तौल धीमी गति से हो रही है। किसानों के नाराजगी के बाद दो और ट्रक मंगवाया गया, जिसके बाद तौल शुरू हुआ।
विज्ञापन





गन्ना ढुलाई के लिए ट्रक मौजूद नहीं, तौल ठप



मंसाछापर। किन्नर पट्टी गांव में खुले विशुनपुरा-बी पर किसानों की समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिनों पूर्व किसानों ने सड़क जाम कर विरोध भी जताया था। कुछ ऐसा ही हाल सोमवार की सुबह से क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल नहीं होने से था। दोपहर एक बजे तक क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा था। वहां मिले चौकीदार गणेश कुशवाहा ने बताया कि सेंटर पर गन्ना ढोने वाले ट्रक नहीं हैं। इसलिए तौल नही हो रहा है। उन्होंने बताया की कांटा इंचार्ज बाजार में गए हैं। यार्ड में गन्ना लदी ट्रालियां काफी संख्या में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें