फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खजुरिया ब्रांच नहर की सिल्ट बनी राह का रोड़ा

Fri, 02 Jan 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया।कौवासार से गुलरिहा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर खुजरीया ब्रांच नहर की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट को सड़क के दोनों किनारों पर डाल दिए जाने से रास्ता संकरा हो गया है। इससे इस मार्ग पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है और आए दिन परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर फैली सिल्ट के कारण बड़े वाहनों का गुजरना लगभग असंभव हो गया है, जबकि छोटी गाड़ियां भी किसी तरह बचते-बचाते निकल पा रही हैं। दिन के समय उड़ती धूल से लोगों को दिक्कत हो रही है, वहीं रात के अंधेरे में सड़क संकरी होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सिल्ट को सड़क किनारे ही छोड़ दिए जाने से समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सिल्ट हटवाकर सड़क को सुचारू कराने की मांग की है। जेईई अनिल ने बताया कि सिल्ट हटाने के लिए शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराकर रास्ता साफ कराया जाएगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द कार्रवाई होने से आवागमन सामान्य हो सकेगा और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें