फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोलने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल खोलने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

जटहां बाजार। आस्था इंटर कॉलेज सोनवल में पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें सरकार से बंद चल रहे कक्षा आठवीं तक स्कूलों के संचालन की मांग की गई।
ब्लॉक अध्यक्ष कामेश श्रीवास्तव और विवेक श्रीवास्तव की अगुवाई शुरू हुए ‘स्कूल खोले सरकार’ हस्ताक्षर अभियान में संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च से ही कक्षा आठवीं तक विद्यालय बंद हैं। इसके चलते निजी स्कूलों में कार्य करने वाले शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। स्कूली बच्चों को लाने के लिए विद्यालय में रखे गए वाहनों का किस्त प्रबंधक नही दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान को जिला महासचिव अमित शर्मा, जिला प्रवक्ता राजू यादव, दशरथ यादव आदि ने संबोधित किया। इसके बाद सभी स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने हस्ताक्षर सीट पर अपने-अपने हस्ताक्षर किए।
इस दौरान बक्सीश अंसारी, रमेश यादव, अजय गुप्ता, चंदन चौरसिया, बलवंत यादव, विपिन गुप्ता, नियाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें