फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता : नेपाली शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भारतीय सीमा पर एसएसबी कैंप खुनुवां के जवानों और पुलिस की संयुक्त टीम ने ई-रिक्शा से तस्करी कर ल
विज्ञापन
खुनुवां। भारतीय सीमा पर तैनात 43वीं वाहिनी एसएसबी कैंप खुनुवां के जवानों और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम एक बड़ी सफलता हासिल की।
विज्ञापन

बॉर्डर रोड पर परसौना गांव के सामने एक ई-रिक्शा से तस्करी कर लाई जा रही नेपाली कर्णाली शराब की 240 शीशियां बरामद की गईं। मौके से ई-रिक्शा चालक सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 556 से 556/1 के बीच गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं ई-रिक्शा से बोरी में नेपाली शराब लेकर शोहरतगढ़ कस्बे की ओर जा रही हैं। सूचना पर टीम ने बॉर्डर रोड के किनारे छिपकर ई-रिक्शा का इंतजार किया और उसके पहुंचते ही वाहन को घेरकर तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ई-रिक्शा पर लदी दो बोरी में 240 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगीता पत्नी बीरेंद्र निषाद निवासी नीबी दोहनी, सरिता पत्नी महेंद्र गौड़, निवासी गड़ाकुल, ई रिक्शा चालक मुबारक अली निवासी वार्ड नंबर नौ, नगर पंचायत शोहरतगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। टीम एसएसबी के एएसआई त्रिलोचन, अजय यादव, रोशन कुमार, नम्रता साहू, गायत्री सिंह, अजीत, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें