फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसआईआर प्रपत्र जमा करने के लिए सहायता कैंप में लगा रहा तांता

Sun, 30 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को समय से पूर्ण करने को लेकर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन नगर के पीपुल्स इंटर काॅलेज और कंपोजिट उच्च जूनियर हाईस्कूल बैदोलागढ़ में एसआईआर सहायता कैंप आयोजित किया गया। मतदाताओं ने बीएलओ को अपने एसआईआर सर्वे फाॅर्म जमा किए और फीडिंग को लेकर उत्पन्न अपनी शंका को दूर किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज नगर स्थित पीपुल्स इंटर काॅलेज डुमरियागंज स्थित कैंप में भाग संख्या 183, 184, 185, 186, 187, 188, 189 व 190 के बीएलओ ने मतदाताओं के गणना प्रपत्र को जमा किया। बाद में उसकी फीडिंग की। इसी तरह कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल बेदौलागढ में बूथ संख्या 192, 193, 194 पर भी एसआईआर प्रपत्र फीडिंग कार्य को लेकर कैंप आयोजित किया गया, जिसमें रविवार को 60 लोगों ने अपने फाॅर्म कंप्लीट करके बीएलओ के पास जमा किया। बीएलओ ऐश्वर्या लता ने बताया कि तीनों बूथों पर अभी तक 2700 यानि 70 फीसदी एसआईआर प्रपत्र जमा कराकर उनकी फीडिंग की जा चुकी है। अब फार्म क डिजिटलाइजेशन कराया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ ऐश्वर्या लता, हेमलता, जमीला खातून, वार्ड सभासद नसीम अहमद, उमाशंकर, अनिल कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें