बांसी क्षेत्र के नासिरगंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल। स्रोत विज्ञ
बांसी। विधानसभा के बूथ संख्या 385 नासिरगंज पर रविवार को लोगों के साथ सांसद जगदंबिका पाल ने प्रधानमंत्री के 128वीं मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना। सांसद ने कहा कि यह देश के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि जब से नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं वह पूरे देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से सीधे जुड़कर मन की बात कार्यक्रम के जरिये हर वर्ग के लोगों से चाहे खिलाड़ी हो, युवा हो, किसान हो या गरीब हो सभी से सीधा संवाद स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री है जो हर व्यक्ति की पीड़ा समझते हैं। पहले किसानों को खाद बीज के लिए कर्ज लेना पड़ता था, इस पीड़ा को समझते हुए उन्होंने सम्मान निधि के रूप में किसानों को सम्मान दिया। इसी तरह गरीबों को निशुल्क अनाज दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र पांडेय, अमरेंद्र पाल, मनोज चौबे आदि मौजूद रहे।