बांसी। कोतवाली पुलिस ने राप्तीनगर मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों पर रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन कर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान शक्ति दीदी अभियान, मिशन शक्ति अभियान, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर जागरूकता, बहू-बेटी सम्मेलन और गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। कोतवाल मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के साथ साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी एसआई राम प्रताप सिंह, कांस्टेबल सर्वेश यादव, प्रियंका, होमगार्ड विजय दूबे की टीम ने दी।