डुमरियागंज के सुभाष नगर वार्ड में मुख्य सड़क से स्कूल तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्यशूरू।
शाहपुर। डुमरियागंज नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड में अब सड़क चलने लायक बन जाएगी। इसे लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जागे प्रशासन ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
23 नवंबर को ‘सड़क पर गिट्टी डालकर भूले जिम्मेदार’ नामक शीर्षक से अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसको संज्ञान में लेकर विभाग ने सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
बता दें, सुभाष नगर वार्ड में इटवा-डुमरियागंज मुख्य सड़क से स्कूल तक सीसी सड़क निर्माण कार्य होना था, लेकिन ठेकेदार सड़क पर गिट्टी डालकर महीनों से कार्य बंद कर दिया जबकि इस सड़क पर एक स्कूल पड़ता है। स्कूल पर हर दिन सैकड़ों छोटे-छोटे बच्चे आते-जाते हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। वार्ड निवासी राजेश कुमार, जीत लाला, रामसरन मिश्रा, राहुल आदि ने धन्यवाद किया है।