सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कवच के तहत एसएसबी 50वीं वाहिनी व थाना ढ़ेबरुआ पुलिस तथा इंडो-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी की गई तथा भारत-नेपाल बॉर्डर पर पैदल गश्त करके सुरक्षा जायजा लिया। इस दौरान बॉर्डर पर विशेष निगरानी पर जोर दिया गया। सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी की ओर से एसएसबी कैंप बढ़नी पर थाना ढेबरुआ पुलिस तथा एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई। इसमें ऑपरेशन कवच के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तथा किसी भी अवैध गतिविधियों इत्यादि के संबंध में तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया।