भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के गड़ावर और बुढ़ऊ गांव में मनबढ़ों ने गेहूं की फसल पलट दी। पीड़ित किसान ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। रजनीश पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पिता शारदा प्रसाद और चाचा राधिका प्रसाद ग्राम बुढ़ऊ की जमीन है, जिस पर उनका कब्जा भी है। पीड़ित के अनुसार 23 नवंबर को उन्होंने उक्त भूमि पर गेहूं की बुवाई की थी। आरोप है कि 29 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे बुढ़ऊ व गड़ावर निवासी दबंग व्यक्तियों ने ट्रैक्टर से खेत में बोई गई पूरी फसल को पलट दिया। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलवाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।