सिद्धार्थनगर। एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में स्वच्छता विषयक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कैडेट्स ने स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया।रैली का नेतृत्व महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) दीपक देव तिवारी ने किया। प्राचार्य प्रो. अभय श्रीवास्तव, सूबेदार प्रह्लाद सिंह की सक्रिय उपस्थिति कैडेट्स का उत्साह और भी बढ़ाया। कार्यक्रम में कुल 116 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया, जिन्होंने महाविद्यालय परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता संदेशों के साथ रैली निकाली। रैली के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने, कचरा उचित स्थान पर डालने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य प्रो. अभय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व है और एनसीसी सदैव समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।