सिद्धार्थनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसील नौगढ़ और शोहरतगढ़ के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा को बांटे और जमा किए गए गणना प्रपत्रों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि लेखपाल द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें और भरने के बाद उसे बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें। गणना प्रपत्र की फीडिंग में प्रगति लाएं। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र उपस्थित रहे।