- पिछले वर्ष की अपेक्षा घट गए 25 परीक्षा केंद्र
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों की सूची फाइनल कर दी गई है। इस बार जिले में 94 सेंटर निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड ने इस पर आपत्ति मांगी है। इसके बाद केंद्रों की सूची फाइनल की जाएगी। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 25 केंद्र कम हो गए हैं। 2024-25 के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 223 विद्यालयों की जांच समिति ने आख्या पेश की थी, उसके बाद बोर्ड से परीक्षा केंद्र का निर्धारण होना था। पांचों तहसीलों की टीमों ने प्रत्येक कॉलेज में जाकर सड़क पहुंच, सीसीटीवी, बिजली-पानी, शौचालय, सुरक्षित डबल लाकर, फर्नीचर और बाउंड्रीवॉल जैसी जरूरी व्यवस्थाओं का सत्यापन किया था। इस क्रम में बोर्ड ने परीक्षा केंद्र का निर्धारण भी कर दिया।
इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 64,710 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, इनमें हाईस्कूल के 37,501 में बालक 19167 और 18334 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट के 27,209 में बालक 13,962 और 13,247 बालिका पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष जिले में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या घट गई है।
वर्जन
सेंटर का निर्धारण हुआ है। चार दिसंबर तक आपत्ति का मौका रहेगा। सेंटर कम बनने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी निर्णय लेगी। छात्र संख्या के आधार को देखते हुए ही सेंटर बनाए गए हैं।
- अरुण कुमार, डीआईओएस