पीड़ित ने एसपी से मिलकर जांच में लापरवाही और रुपये की मांग का आरोप लगाया था
एसपी ने मामले की जांच सीओ कसया को सौंपा था
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया थाने में तैनात एक एसआई को कार्य में लापरवाही और विवेचना के दौरान रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। जांच में आराेप सही पाए जाने पर एसपी ने सोमवार को एसआई को निलंबित कर दिया है।
एसपी ने सोमवार को कसया थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को निलंबित कर दिया था। एसआई राजेश कुमार पांच अलग-अलग मामलों में विवेचक थे। एक मामले में पीड़ित ने एसपी से मिलकर जांच में लापरवाही और रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर एसपी ने मामले की जांच सीओ कसया कुंदन सिंह को सौंपा। जांच में पीड़ित की ओर से लगाए गए आरोप सत्य पाए गए। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी धवल जायसवाल ने सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संवाद