घायल मजदूर की पहचान देवरिया जिले के पकड़ी बीरभद्र गांव निवासी इरफान अली के रूप में हुई है। उसे तत्काल सीएचसी हाटा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाटा नगर के केन यूनियन चौराहे पर बृहस्पतिवार को फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शटरिंग टूटने से बड़ा हादसा हो गया। पिलर के ऊपरी हिस्से की ढलाई के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक टूट गई। इससे निर्माणाधीन हिस्से का भारी ढांचा नीचे गिर पड़ा। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए।
तीन मजदूर काम कर रहे थे काम
जानकारी के अनुसार, फोरलेन हाईवे पर केन यूनियन चौराहे के पास फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को पिलर के ऊपरी हिस्से की ढलाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक शटरिंग टूट गई और ढलाई के लिए तैयार किया गया ढांचा नीचे आ गिरा। उस समय मौके पर तीन मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
घायल मजदूर की पहचान देवरिया जिले के पकड़ी बीरभद्र गांव निवासी इरफान अली (25) के रूप में हुई है। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
हादसे के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था और शटरिंग की मजबूती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शटरिंग टूटने के कारणों की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।