बोदरवार। स्थानीय बाजार में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचक ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि यह कथा मोक्ष, ज्ञान और भक्ति प्राप्ति का सरल साधन है।
कथा वाचक प्रवीण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष, ज्ञान, भक्ति और प्रेम की प्राप्ति का मार्ग है। यह कथा सुनने से मन को शांति, पापों से मुक्ति और सांसारिक दुक्खों से छुटकारा मिलता है। श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञाक्वऔर भक्ति को बढ़ावा देती है, इससे व्यक्ति भगवान के करीब आ सकता है। कथा के अंत में यजमान विद्याधर शुक्ल ने श्रीमद्भागवत महापुराण की आरती उतारी
इस दौरान अवधेश गिरी, रुदल यादव, देवशरण शुक्ला, चंदन शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।