फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलशयात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ शुरू

Mon, 29 Apr 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सिरसिया खोहिया में निकली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के गांव सिरसिया खोहिया के हतवा टोला के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

आयोजन स्थल से निकली कलश यात्रा में राम-लक्ष्मण की झांकी आकर्षक का मुख्य केंद्र रही। इस कलश को बजरकेइया, सिरसिया खोहिया छोटी, खोहिया बड़ी, पिपराझाम, मधवापुर, सेमरा झुंगवा होते हुए चकदेईया गांव के पास स्थित गंडक नदी के मदरहा घाट पहुंची। वहां यज्ञाचार्य पंडित बालमुकुंद मिश्र, लालबिहारी शास्त्री व विनीत दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा चकदेइया, मंगलपुर, नौका टोला, खुरकुचनी होते आयोजन स्थल पहुंची, जहां विधि विधान से कलश का पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी राम कन्हैया दास ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम को रामलीला का मंचन होगा। इस दौरान मुख्य यजमान राजमंगल कुशवाहा, जिलेबा देवी, सुरेंद्र शर्मा, सुमन देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह, प्रेमनाथ वर्मा, उमेश सिंह, अखिलेश पांडेय, मिठाईलाल कुशवाहा, नरेंद्र यादव, उदयशंकर राव, विभूति कुशवाहा, रमायन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें