पकवा इनार। शहीद भगत सिंह नगर स्थित रामनगर बाजार में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रीराम कथा शुरू हुई।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर रामाभार स्तूप व बुद्धा घाट हिरण्यवती नदी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रों के बीच हिरण्यवती नदी का जल कन्याओं ने कलश में भरकर पुन: मंदिर परिसर लाया गया। वहां यज्ञ मंडप में कलश स्थापित कर श्रीराम कथा शुरू किया गया। मंदिर समिति के व्यवस्थापक मनोज प्रजापति ने बताया कि मंदिर में पांच दिवसीय श्रीराम कथा धर्म रक्षिता शास्त्री श्रद्धालुओं को सुनाएंगी। 31 जनवरी को शिव मंदिर में शिव, सूर्य, गणेश समेत शिव पंचायतन की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रामनगर से रामाभार, कुशीनगर बिरला शिव मंदिर, झुंगवा व पांडेय डीह होकर मंदिर परिसर में पहुंचेगा। वहां वैदिक मंत्रों के बीच पंडित तारकेश्वर पांडेय की अगुवाई में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि दो फरवरी को पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन होगा।
इस दौरान रामनाथ चौहान, संजय प्रजापति, सुरेश प्रसाद, बृजबिहारी गोंड, राजेंद्र प्रजापति, उमेश कुशवाहा, सभासद प्रभुनाथ सिंह, अशोक, विद्यासागर साह, रमायन, पप्पू, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।