फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से विधायक ने की मुलाकात

Tue, 30 Jan 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दलाईलामा से मिलकर आशीर्वाद लेते कुशीनगर विधायक पीएन पाठक।
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर विधायक ने सोमवार को हिमाचल के धर्मशाला में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। उन्हें कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन

विधायक पीएन पाठक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव से कुशीनगर नया कीर्तिमान बनाएगा। यह पर्यटन विकास के साथ तमाम देशों के सभ्यता व संस्कृति के मेल-मिलाप व मधुर आदान-प्रदान का माध्यम बनकर विकासोन्मुख साबित होगा। इससे बौद्ध पर्यटन का द्वार खुलेगा। धर्म गुरु दलाई लामा ने उनकी बातों को ध्यान से सुना है। विधायक ने उनसे कहा कि कुशीनगर विश्व के बौद्ध देशों में पूजनीय व दर्शनीय स्थलों में ख्याति प्राप्त है। यहां लाखों की संख्या प्रत्येक वर्ष विभिन्न बौद्ध देशों के वीवीआईपी, बौद्ध भिक्षु, अनुयाई, उपासक-उपासिकाएं समेत देश के अलग-अलग प्रांतों से भी बौद्ध भिक्षुओं की वर्ष पर्यंत आवक बनी रहती है।
विधायक ने बौद्ध धर्म के प्रमुख चार स्थलों में कुशीनगर भी शामिल हैं। लुंबिनी जन्मस्थली, बोधगया ज्ञान प्राप्ति, सारनाथ प्रथमा उपदेश के लिए प्रसिद्ध है। वहीं कुशीनगर महात्मा बुद्ध की पवित्र महापरिनिर्वाण स्थली है, जो बौद्ध अनुयायियों के लिए पूजनीय व पवित्र दर्शनीय स्थलों में ख्याति प्राप्त है। 1995 में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के स्वर्ण जयंती समारोह में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर चुके हैं। यदि अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव में शिरकत किए तो उनका यह दूसरा आगमन होगा। उनके संभावित आगमन को लेकर बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों के अलावा पर्यटन, होटल व अन्य सभी लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें