फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इस्कान मंदिर में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Sat, 09 Sep 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर में स्थित चित्रतुली गली में जानकी धर्मशाला में हरे कृष्णा प्रचार केंद्र (इस्कॉन समिति) की ओर से भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। महासंकीर्तन हुआ। राधा गोपाल जी का झूला कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। संत गोविंद शरण दास के मुख से कीर्तन एवं सत्संग का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में भक्तों ने विभिन्न प्रकार की झांकियां और नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान संजय मद्धेशिया, राजन जायसवाल, कृष्ण कुमार, शिव वर्मा, विजय वर्मा, राजेश जायसवाल, राजेश मद्धेशिया (सभासद), विनोद जायसवाल, घनश्याम गुप्ता, रविंद्र,अग्रवाल, अमित जायसवाल , प्रदीप मद्धेशिया आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें