फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान : सिपाही निलंबित, बच निकला रसूख वाला ठेकेदार

Sat, 09 Sep 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। लकड़ी काटने के एवज में पुलिस क्लीयरेंस के नाम पर थाने के चालक को खर्चा देने की पेशकश का ऑडियो वायरल होने के बाद उसे एसपी ने निलंबित कर दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद गैरकानूनी कार्य के नाम पर पुलिस के वसूली की बात की चर्चा है, लेकिन अवैध रूप से लकड़ी कटवाने की बात करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

56 सेकंड का ऑडियो खड्डा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस आवाज में संजय यादव नाम का एक व्यक्ति खड्डा थाने के चालक कपिलदेव यादव से बात करते हुए कह रहा है कि वह सिसवा का रहने वाला है। विश्वजीत ने नंबर दिया है। संदीप कह रहा है कि भुजौली गांव में चार पेड़ सागौन व दो पेड़ आम कटवाना है। इस पर चालक कहता है कि थाने आकर मिलिए। तब संजय कहता है कि लकड़ी-पेड़ देखकर आने के बाद खर्चा दूंगा। ऑडियो में कुछ और लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है। फोन पर हुई इस बातचीत को किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही बृहस्पतिवार की रात में एसपी ने चालक कपिलदेव यादव को निलंबित कर दिया। इस ऑडियो के सामने आने के बाद गैरकानूनी कार्य कराने के नाम पर तस्करों से धन वसूली की बात सार्वजनिक हो गई।
हालांकि, फोन पर रिश्वत की पेशकश करने वाले लकड़ी ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है, जबकि सरकारी कर्मचारी को प्रलोभन देना भी गैरकानूनी है। निलंबित चालक कपिलदेव यादव ने बताया कि थाने पर तैनात कुछ लोगों ने साजिश कर फंसाया है। फोन करने वाले को मैं जानता-पहचाना नहीं हूं। सभी बातों को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखूंगा।
विज्ञापन

00
सीओ बोले-
सीओ खड्डा संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच की गई थी। इसमें प्रथम दृष्टया चालक कपिलदेव का दोष मिलने की रिपोर्ट कप्तान को दी गई थी। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें