पडरौना। जिला पंयायत रिसोर्स सेंटर में चार मार्च को श्री अन्न के व्यंजनों की प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा।
यह जानकारी उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि लोगों को मिलेट्स (श्री अन्न) के प्रयोग व प्रभाव से परिचित कराने, उनसे होने वाले स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ आदि विषय पर मिलेट्स (श्री अन्न) रेसिपी प्रतियोगिता एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्वयं सहायता समूहों के मध्य एक श्री अन्न की पाक कला प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद