सुकरौली में अखिल भारतीय प्रजापति सम्मेलन में जुटे कुम्हार समाज के लोग।
सुकरौली। शनिवार को कस्बे के एक मैरिज हाल में प्रजापति समाज का सम्मेलन हुआ। इसमें कुम्हार समाज के उत्थान के बारे में चर्चा कर समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि लक्षन प्रजापति ने कहा कि कुम्हार समाज के साथ भेदभाव किया जाता रहा है। इस बिरादरी को भी अनुसूचित जाति में शामिल करना चाहिए। आने वाले समय में सभी समाज के उत्थान के साथ साथ कुम्हार समाज के आगे बढ़ने के लिए भी सरकार से मांग की जाएगी। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष सत्यानंद प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वृंदा प्रजापति आदि ने संबोधित किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप, व्यवस्थापक गुड्डू प्रजापति, शिवनाथ चक्रवर्ती, जयराम, हीरालाल, श्याम बिहारी आदि मौजूद रहे।