फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला न्यायालय कॉमन हॉल में लघु फिल्म स्वच्छता ही जीवन लांच

Sun, 07 Apr 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शुभी फिल्म्स के बैनर तले संदेशपरक लघु फिल्म स्वच्छता ही जीवन की लांचिंग जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने न्यायिक अधिकारियों के साथ की। जिला एवं सत्र न्यायालय कुशीनगर के कॉमन हॉल में फिल्म लांच करते हुए जिला जज ने अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों का स्वच्छता के प्रति आह्वान किया। स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर फिल्म के मुख्य किरदार व निर्माता शंभू राय की सराहना की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सबसे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर व लेखक शंभू राय ने सभी अतिथियों जिला जज, न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं का बुके देकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। किसान पीजी कॉलेज के प्रबंधक रहे शंभू राय ने बताया कि दैनिक जीवन में पैदा हो रही प्रदूषण की समस्याओं से प्रभावित होकर ही उन्होंने जन जागरण के लिए यह फिल्म बनाई है। स्वच्छता के बिना जीवन मुमकिन नहीं है और यह कार्य प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर करनी चाहिए। आधे घंटे की फिल्म में यह दिखाया गया है कि एक तरफ बच्चों में स्वावलंबन संस्कार स्वच्छता डालना है तो दूसरी तरफ पूरे समाज को उसका दायित्व बोध कराना भी है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को शुभी फिल्मस प्रोडक्शन पर क्लिक करके यूट्यूब पर देखा जा सकता है। मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने फिल्म का लोकार्पण पर करते हुए बताया कि यह फिल्म बच्चों में शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन, स्वच्छता एवं अनुशासन का बीज बो कर उन्हें भविष्य का बेहतरीन नागरिक बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल दास तिवारी ने बताया कि आज ऐसी ही फिल्मों की जरूरत है, जो प्रदूषण के खतरों के प्रति लोगों को आगाह करे। बच्चों के चरित्र निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी पूरी दुनिया को स्वच्छता स्वावलंबन एवं शांति का उपदेश देने वाली इस फिल्म के निर्माता एवं लेखक शंभू राय और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद और बधाई है। इस दौरान निर्देशक संदीप कुमार मिश्र, मनीष राय, मुकेश चंद पांडेय, हरिशंकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें