फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर दुकानदारों ने दिया धरना

Sat, 18 Mar 2017 11:34 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
‌गुस्‍साा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
छितौनी। पड़ोसी प्रांत बिहार के श्रीपतनगर से आ रही बालू लदी गाड़ियों पर रोक लगाने एवं अवैध बालू खनन कराने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छितौनी बाजार के दुकानदारों ने युवा व्यापार मंडल के बैनर तले शनिवार को छितौनी स्टेशन के समीप धरना दिया। बालू लदी गाड़ियों को रोककर शुरू हुआ यह धरना डीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ।  
विज्ञापन

   
युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय हमदर्द की अगुवाई में सुबह दुकानदारों ने श्रीपतनगर की तरफ से आ रही गाड़ियों को रोककर धरना शुरू किया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने इस मामले में आंदोलनकारियों पर ही कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद आंदोलनकारियों ने खड्डा के नव निर्वाचित विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को इसकी जानकारी दी। विधायक ने फोन पर डीएम को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम ने दिखाते हुए जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।  इस संबंध में एसओ हनुमानगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि एडीएम के आदेश पर परिवहन हो रहा है। अगर वे अपना आदेश निरस्त करते हैं तो परिवहन पर तत्काल रोक लगा दी जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें