फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकानदारों ने की अंडरग्राउंड केबल लगाने मांग

Sat, 21 Feb 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पटहेरिया में हाइवे पर सर्विस सड़क पर पड़ रहे 33 हजार केवीए विद्युत खंभे की जगह अंडरग्राउंड केवल
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरिया में बन रहे ओवरब्रिज को लेकर सर्विस लेन के चौड़ीकरण और नाली निर्माण के दौरान बिजली के पोल की जगह अंडरग्राउंड केवल लगाने की मांग की जा रही है। शुक्रवार को दुकानदारों के साथ पहुंचे सांसद प्रतिनिधि ने एनएचएआई के इंजीनियर से बात की।
विज्ञापन

पटहेरवा बिजली घर के लिए राजापाकड़ से सप्लाई आती है। लबनिया से पटहेरवा तक हाईवे किनारे खंभे लगे हैं। सड़क चौड़ीकरण के कारण 25 खंभे अब सर्विस लेन में पड़ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्विस लेन चौड़ी होने घरों और नाली के बीच दूरी कम हो गई है। नाली के बाद फिर खंभा लगाया जाता है तो कई लोगों के घरों के ऊपर और काफी नजदीक से 33 हजार की मेन सप्लाई गुजरेगी। इससे दुर्घटना की आशंका रहेगी।
शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र कुशवाहा ने लोगों के साथ एनएचएआई के मुख्य इंजीनियर श्याम कुमार से वार्ता कर 33 हजार केवीए पोल की जगह भूमिगत केबल लगाने की मांग की। मुख्य इंजीनियर ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप तिवारी, मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी, हृदयानंद गुप्ता, योगेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजकुमार, रियाज खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें