गाजे-बाजे के साथ निकाली गई निशान शोभा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। बुधवार को श्याम ज्योति मंडल की तरफ से फाल्गुन महोत्सव के अवसर लक्ष्मीगंज बाजार में निशाना यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में फूल मालाओं से सजी श्याम प्रभु की झांकी के साथ लोगों ने बाजार का भ्रमण किया।
सुबह करीब आठ बजे कस्बे के शंकर मंदिर परिसर में एकत्र हुए श्याम ज्योति मंडल के कार्यकार्ताओं व अन्य लोगों ने वैदिक मंत्रो से श्याम प्रभु की पूजा की। इसके बाद फूल मालाओं से सजाई गई झांकी के साथ निशान यात्रा शुरू हुई। श्रीराम चौक, रेलवे स्टेशन रोड, इंटर कालेज रोड होते हुए यह निशान यात्रा श्याम मंदिर रामकोला के लिए प्रस्थान कर गई।इस दौरान सुरेश पोद्दार, संजय अग्रवाल, नगेंद्र अग्रवाल, योगेंद्र गर्ग, अनिल, छेदीलाल आदि मौजूद थे।