पडरौना। बृहस्पतिवार को नगर के सुराजी पोखरे पर राजस्थान ब्राम्हण समिति की तरफ से गणगौर पूजा की गई। इसमें सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग और कुंवारी कन्याओं ने होने वाले पति के लम्बी उम्र व बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
एक पखवारे तक चलने वाले इस विशेष पूजा के समापन के लिए मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने नगर में शोभा यात्रा निकाली। इन महिलाओं के अनुसार ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की ठंडी राख से शिव स्वरूप ईसरदेव व पार्वती स्वरूपा माता गणगौर की प्रतिमा बनाकर होली के दिन से सोलह दिन तक पूरे रीति-रीवाज से इसकी पूजा की जाती है। अंतिम दिन इसका विसर्जन होता है। इस दौरान सोनू शर्मा, चित्रा शर्मा, करूण शर्मा, सुधा बगाड़िया, मीरा शर्मा, सुनिता शर्मा, मीरा कारूंडिया, राधा शर्मा, दीपा अग्रवाल सहित मारवाड़ी समाज की तमाम महिलाएं शामिल रहीं।