खड्डा। शिवपुर और सालिकपुर चौकी प्रभारियों के निलंबन के बाद नवागत चौकी प्रभारियों ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। एक माह पहले तत्कालीन चौकी प्रभारी दिनेश राजभर का बिहार के कथित शराब तस्कर से रुपये के लेनदेन से जुड़ा ऑडियो वायरल हुआ था। जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया था। तब से चौकी प्रभारी का पद रिक्त था। खाली पड़े सालिकपुर चौकी प्रभारी के पद पर रोहित कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इसी तरह बाढ़ प्रभावित गांव की सुरक्षा के लिए बनी शिवपुर पुलिस चौकी पर एसआई शेख अहमद ने चौकी प्रभारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। संवाद