फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर निकाली गई शिव बारात

Sat, 25 Feb 2017 01:05 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
श‌िवबारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीराम जानकी मठ परिसर से शिव बारात निकाली गई। बारात में भगवान शिव और पार्वती की भव्य झांकियां सजाई गई थी। हाथी-घोड़े और बैंडबाजा के साथ बारात गांधी चौक, अमिय चौक, बैरिया चौराहे से वापस फिर मुख्य मार्केट मार्ग से होते हुए श्रीरामजानकी मठ परिसर में पहुंची।
विज्ञापन


बारात में देवताओं और भूत-प्रेत की शक्ल के मुखौटे लगाकर लोग चल रहे थे। वह आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। बारातियों के स्वागत के लिए कस्बे में सडक़ के किनारे जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत किया जा रहा था। बारात में शामिल लोग एक दूसरे के ऊपर अबीर-गुलाल उड़ेल कर वातावरण को सुंदर बना रहे थे।  इस मौके पर सांसद राजेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राजन त्रिपाठी, चेयरमैन मुकेश्वर मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार, राजेश प्रताप राव, संतोष सिंह, रवींद्र यादव, राकेश जायसवाल, मनीष मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें