तमकुहीराज। सीएचसी परिसर में नवनिर्मित शिवमंदिर के गर्भगृह में बृहस्पतिवार को हरहर महादेव के जयघोष के बीच शिवलिंग की स्थापना हुई। इसके सके पूर्व मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई।
मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के लिए बीते सोमवार से अनुष्ठान चल रहा था। मुख्य यजमान प्रवीण कुमार राय की अगुवाई में बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर से शिवलिंग स्थापना के लिए कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा को मुख्य बाजार, समउर मोड़, तरया मोड़, तहसील गेट आदि स्थानों का भ्रमण कराते हुए मंदिर ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग की स्थापना की गई। इस दौरान चेयरमैन जेपी गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय, डॉ. दिग्विजय राय, डॉ. विकास यादव, अजय राय, सचेंद्र राय, संजय द्विवेदी, संजीव राय, शुभम पांडेय, राहुल कुमार, अतुल राय, रवि मौर्य, विकास रौनियार आदि मौजूद रहे।