फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ शिव पुराण कथा शुरू

Sat, 16 Mar 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही के महाबीर नगर से निकली कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं।
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के महाबीर नगर दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीशिव पुराण कथा शुरू हुई। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। 23 मार्च को हवन पूजन और भंडारे के साथ कथा का समापन होगा।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष के साथ क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा महाबीर नगर, सुमही संतपट्टी, आजाद नगर, पटेल नगर, किदवई नगर, जवाहर नगर, शिवशक्ति नगर, आंबेडकर नगर, राजेंद्र नगर होते हुए बांसी नदी के शिवाघाट पहुंची। वहां नदी की पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची। जहां मुख्य मंडप में कलश की स्थापना कर नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान आयोजन समिति के बिहारी लाल, तारकेश्वर वर्मा, रामेश्वर ब्याहुत, हिमांशु वर्मा, कृष्णा ब्याहुत, सुबाष यादव, आदित्य वर्मा, ऋषिकेश वर्मा, बबलू श्रीवास्तव, शंकर शर्मा, अनुज सोनी, पवन पटेल, बीरबल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें