तमकुहीरोड। सावन में शिव महापुराण की कथा श्रवण से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन के सारे संताप मिटाकर मनुष्य सदमार्ग की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया गया। भाग दौड़ के जीवन में मनुष्य को ईश्वर भक्ति पर भी जोर देना चाहिए। ये बातें कथा वाचक पंडित कृष्ण कांत ठाकुर ने कही। वे बृहस्पतिवार की रात सेवरही नगर पंचायत के राजेंद्रनगर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण महाकथा के प्रथम दिन कथा सुना रहे थे।