बनकटा बाजार। नारायणपुर कोठी के जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे सात दिवसीय एनसीसीए क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें शेरपुर की टीम ने नारायणपुर को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
मुख्य अतिथि हरकेश सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। टॉस जीत कर शेरपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी नारायणपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर के मैच में 152 रन बनाए। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेरपुर की टीम ने 12 ओवर खेलकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह शेरपुर की टीम ने सात विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस दौरान स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष हरिकेश कुमार, आजाद हासमी, लक्ष्मण कुमार, साहिल सक्सेना, अनिल शर्मा, राहुल कुमार, सुनील आदि मौजूद रहे।