फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुजुर्ग की हत्या में चार पर केस

Fri, 14 Jun 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। पैकौली बावन गांव में जिस जमीन के लिए रामदास की हत्या हुई है। उसी जमीन के लिए करीब तीन साल पहले रामदास के चचेरे भाई की भी हत्या हुई थी। इस घटना से दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए पीड़ित के दरवाजे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामदास की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बीरेंद्र चौधरी, मंगेश यादव, रवि यादव और कल्याणी देवी के खिलाफ हत्या और साजिश का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पैकौली बावन गांव निवासी गुड्डी देवी का पटीदारों से जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। दोनों पक्षों को हाटा कोतवाली पुलिस ने बुधवार को थाने पर बुलाई थी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच चल रही वार्ता के दौरान गुड्डी का बेटा अमित अचानक थाने में बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर धूस के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। अमित की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही गुड्डी के जेठ रामदास (65) भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। शाम करीब आठ बजे घर लौटे और गर्मी अधिक होने से दरवाजे पर बैठे थे कि पुलिस से शिकायत करने से नाराज पटीदार लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान रामदास बेहोश होकर जमीन गिर गए। घर वाले सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस गांव पहुंच गई। बृहस्पतिवार को मृतक रामदास की पत्नी फूलमती देवी ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज कराया है।
-
दो आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
इस वारदात के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की देर रात हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में इन दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

0
तीन वर्ष पहले की यह था मामला
पीड़ित परिवार के अनुसार जिस जमीन का विवाद चल रहा है उस जमीन को रामदास के चचेरे भाई किशोर यादव ने काफी पहले खरीदा था। सरकारी अभिलेख में भी उनका नाम दर्ज हो चुका था, लेकिन कब्जे को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है। उसी विवाद में वर्ष 2021 में किशोर यादव की हत्या हो गई थी। उसमें बीरेंद्र चौधरी सहित तीन लोग आरोपी बनाए गए थे। उसका मुकदमा अब भी न्यायालय में लंबित है। इस घटना में भी बीरेंद्र चौधरी पर हत्या का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें