फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शीतल का चयन

Thu, 18 Apr 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा के इंदिरानगर निवासी शीतल कुशवाहा का चयन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वे 17 अप्रैल से नेशनल बॉक्सिंग अकादमी रोहतक हरियाणा में विशेष प्रशिक्षण लेंगी। इसके बाद कजाकिस्तान में 25 अप्रैल से होने वाली एएसबीसी यूथ वूमेंस एशियन चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

छह बहनों में सबसे छोटी शीतल कुशवाहा कुशीनगर पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उनका एक छोटा भाई है, जो अभी 12 वर्ष का है। इनके पिता रामनिवास कुशवाहा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बेटी इस सफलता के बारे में जानकारी होने पर आंखों में खुशी के आंसू छलक गए। उन्होंने कहा कि बेटी को मिली सफलता उसके कड़े परिश्रम और ईश्वर की कृपा है। शीतल को वर्ष 2022 में पहली बार सफलता मिली थी। उन्होंने मुजफ्फरनगर में हुए जूनियर बालिका राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद प्रदेश की 2022 में ही बालिका जूनियर नेशनल मणिपुर इंफाल में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। वर्ष 2023 में आयोजित खेलो इंडिया टैलेंट हंट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप रोहतक हरियाणा में कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। 2024 में खेलो इंडिया टैलेंट हंट कंबाइंड नेशनल बॉक्सिंग प्रोग्राम नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप कांस्य पदक, नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक हरियाणा एसबीसी एशियाई चैंपियनशिप ट्रायल में तीसरा स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयनित हुई हैं। अब वे रोहतक में विशेष प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कजाकिस्तान के लिए रवाना होंगी, जहां 25 अप्रैल को आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस सफलता पर क्रीडाधिकारी रवि निषाद, कोच राजेश कुमार गुप्ता, पंंकज कुमार गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, सचिन कुमार, अनिल कुमार मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें