फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेसिक स्कूलों में नहीं बनेगा सामुदायिक शौचालय

Thu, 18 Apr 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के किसी भी बेसिक विद्यालय परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं होगा। इसके लिए बीएसए ने पत्र जारी किया है। विभाग को शिकायत मिली थी कि नगर पालिका पडरौना, कुशीनगर और हाटा की तरफ से विद्यालय में परिसर में सामुदायिक शौचालय बनाने की शिकायती मिली थी।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि शिकायत मिली है कि नगर पालिका पडरौना, कुशीनगर और हाटा के अलावा जिले के अन्य नगर पंचायतें उनके वहां संचालित परिषदीय विद्यालय परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराना चाहते हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जारी पत्र का हवाला देते है कहा कि किसी भी दशा में परिषदीय विद्यालय परिसर में उपलब्ध भूमि का प्रयोग सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए नहीं किया जा सकता है। परिषदीय विद्यालय में सामुदायिक शौचालय का निर्माण प्रतिबंधित है। इससे उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें